घर बनाने से पहले भूमि पूजन करना क्यों है जरूरी?


By Ayushi Singh01, Jul 2024 01:00 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ काम को करने से पहले पूजा-पाठ का बहुत महत्व है। जिससे किसी प्रकार की कोई बाधा न आए। नए घर को बनवाने से पहले पूजा की जाती है और घर बनाने के बाद उसमें प्रवेश के लिए भी पूजा करवाई जाती है। जिससे भविष्य में सुख-शांति बनी रहें। आइए जानते हैं कि घर बनने से पहले पूजा करना क्यों जरूरी है।

वास्तु शांति

घर बनवाने से पहले पूजा रखी जाती है, इस पूजा में घर की शांति के लिए हवन करवाया जाता है। जिससे भविष्य में आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वास्तु दोष भी न रहें।

हानिकारक प्रभाव से बचाव

अक्सर लोग पूजा करने के बाद भी अपने नए घर में परेशान रहते हैं। दरअसल, पूजा में किसी भूल के कारण देवी-देवते नाराज हो जाते हैं। इसका प्रभाव सीधा हमारे जीवन पर पड़ता है। इसलिए पूजा के समय में कोई गलती करने से बचना चाहिए।

देवी-देवता की कृपा रहे

अक्सर लोग देवी-देवता की कृपा पाने के लिए पूजा करते हैं, जिससे घन बनने में किसी प्रकार की बाधा न आऐ और यह कार्य जल्दी से सम्पन्न हो जाएं। वह एक जीवन की सफल सीढ़ियों पर आगे बढ़े।

नकारात्मक ऊर्जा

घर की सुख-शांति के लिए यह पूजा होती है। अगर किसी प्रकार की नकारात्मक शक्तियां आस-पास है, तो वह खुद ही दूर हो जाएं और  उस जगह पर सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहे।

बनी रहे बरकत

घर में किसी बाधा के कारण बरकत न रुके जिसके लिए यह पूजा जरुरी होती है। मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और धन-धान्य की कमी न रहे। जीवन में सफलता प्राप्त होती रहे।

परिवार की शांति

परिवार की सुख-शांति भी जरुरी है। किसी प्रकार से परिवार के साथ या वैवाहिक जीवन में कलेश न हो और सेहत से संबंधित किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इन चीजों के लिए भी पूजा करना जरूरी होता है।

इन कारणों से घर बनाने से पहले पूजा करवाना जरूरी है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

धन प्राप्ति के लिए लौंग जलाने का 1 अचूक उपाय