शनि देव न्याय और कर्म के देवता हैं, शनि देव सभी को उनके कर्मों के अनुसार, शुभ फलों को प्रदान करते हैं। शनि के नाराज होने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
शनि देव को घोड़े की नाल बेहद प्रिय होती है, इसे घर में रखने से शनि देव की नाराजगी दूर होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
ऐसे में अगर घोड़े की नाल घर में रखना चाहते हैं तो उसे सरसों के तेल में रखकर शमी के पेड़ के नीचे गाड़ दें, ऐसा करने से शनि के बुरे प्रभावों से राहत मिलती है।
वहीं घर के मुख्य दरवाजे पर भी घोड़े की नाल टांग सकते हैं, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
जो लोग बिजनेस कर रहे हैं और बिजनेस के क्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं तो ऐसे लोगों को मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल जरूर टांगनी चाहिए।
घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर टांगने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक रूप से तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
घर में घोड़े की नाल रखने से सारी समस्याएं होती हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है, ऐसे में घोड़े की नाल रखने से बहुत लाभ मिलते हैं।
घोड़े की नाल को घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है, इसे घर के साथ-साथ ऑफिस या फिर बिजनेस के स्थान पर भी रख सकते हैं।
घोड़े की नाल को घर में इस तरह से रख सकते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com