रात को नींद में नजर आने वाले सपने जीवन की घटनाओं की तरफ इशारा करते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई है।
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि रोने की कुछ स्थितियां शुभ तो कुछ अशुभ भी होती हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
सपने में दूसरों को रोते हुए देखने से पता चलता है कि आप किसी काम को लेकर तनाव में हैं। हालांकि, इस सपने को देखने के बाद आपकी वह समस्या दूर हो जाएगी।
यदि आपको सपने में खुद को अकेले रोते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत होता है। इससे पता चलता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।
सपने में खुद को रोते हुए देखना एक अच्छा संकेत माना जाता है। यह सपना आपको खुशी देने वाला है। यह सपना बताता है कि जल्द ही आपका पैसों से जुड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सपने में खुद को रोते हुए देखने से पता चलता है कि समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है।
यदि आपको सपने में कोई बच्चा रोते हुए नजर आता है तो यह एक अशुभ संकेत होता है। ऐसे में आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
सपने में बच्चे को रोते हुए देखने से जीवन में आने वाली परेशानियों का संकेत मिलता है। इससे बचने के लिए अपने सभी कार्यों को सावधानी के साथ करें।
यहां हमने जाना कि सपने में खुद को रोते हुए देखने का क्या मतलब होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ