अगर आपके कमरे में एसी नहीं और फिर भी गर्मी से राहत पाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ ट्रिक्स को फॉलो करना पड़ेगा।
तेज धूप और गर्मी से हर इंसान से परेशान है। कई लोग घर के अंदर भी गर्मी से जूझते हैं। उन लोगों को थोड़ा सा स्मार्ट बनना चाहिए।
सुबह 5 से 8 और शाम को 6 बजे के बाद कमरे के खिड़की दरवाजे खोलकर रखें। लेकिन दोपहर में खिड़की और दरवाजे बंद ही रखें।
दोपहर के समय खिड़की बंद होने के बाद भी कई बार धूप कमरे में आ जाती है, जिससे कमरे का तापमान गर्म हो जाता है। इसलिए, पर्दों का इस्तेमाल करें।
गर्मी से राहत पाने के लिए आप छत पर हरे-भरे पौधे लगा सकते हैं। पौधे की मदद से आपकी छत कम गर्मी होगी। साथ ही, आपको भी गर्मी कम महसूस होगी।
शाम को धूप खत्म होने के 1 घंटे बाद घर की छत पर जाकर पानी छिड़के। ऐसा करने से छत का तापमान कम होता है।
अगर आपके कमरे में कालीन बिछी हुई है, तो उसे हटा देना चाहिए। कालीन की वजह से रूप ठंडा नहीं होता है।
इन ट्रिक्स को फॉलो करके कमरे को ठंडा कर सकते हैं। ट्रेंडिंग खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ