भीषण गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में सबसे मुश्किल काम घर को ठंडा रखना होता है। घर को ठंडा रखने के लिए लोग कई जुगाड़ करते हैं लेकिन यह कई बार फेल हो जाते हैं।
अगर आप भी चिलचिलाती हुई गर्मी से परेशान है और इस गर्मी बिना एसी के ही अपने घर को ठंडा रखना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आपके घर ठंडा रखने में मदद मिलेगी।
गर्मी का सबसे ज्यादा असर खिड़कियों से पड़ता है। ऐसे में डार्क या थर्मल कर्टन लगाने से धूप और लू अंदर नहीं आएगी, जिससे घर ठंडा रखने में मदद मिलेगी।
गर्मी में फर्श पर गीला पोछा लगाने से कमरे को ठंडा रखने में मदद मिलती है। इसके लिए पानी में फिटकरी मिलाकर पोछा लगाएं।
गर्मियों में घर को ठंडा रखने के लिए शाम के समय छत पर पानी डाले। इससे गर्मी से राहत मिलती है और नीचे के कमरे भी ठंडे रहते हैं।
कमरे को ठंडा करने के लिए आप बर्फ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कूलर में ठंडे पानी के साथ बर्फ डाले।
घर को ठंडा रखने के लिए बालकनी या खिड़की के बाहर आप मनी प्लांट, मनी बेल या तुलसी जैसे पौधे लगां। इससे घर में ठंडक रखने में मदद मिलती है।
चिलचिलाती धूप में भी घर रहेगा ठंडा, बस कर लें ये काम। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com