हिंदू धर्म और ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का पता लगाने के कई तरीके हैं। इसी में एक अंक ज्योतिष है, जिसकी मदद से व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानें कि मूलांक का पता कैसे लगाया जा सकता है-
अपनी जन्मतिथि के अनुसार मूलांक का पता लगाया जा सकता है। 1से 9 के बीच में ही मूलांक के नबंर होते हैं।
अपनी जन्म की तारीख को जोड़कर मूलांक का पता लगा सकते हैं। अगर किसी का जन्म 21 को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 होगा।
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक से आप किसी भी व्यक्ति के भविष्य के बारे में अनुमान लगा सकते हैं।
भविष्य के साथ ही आप मूलांक से किसी भी इंसान के स्वभाव के बारे में भी पता कर सकते हैं कि वह इंसान कैसा हो सकता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के मूलांक का संबंध देवी-देवताओं से माना जाता है, जैसे कि शनि देव का मूलांक 8 होता है।
मूलांक का प्रेम जीवन, रिश्ते और विवाह पर जरूरी प्रभाव पड़ता है। आप जीवनसाथी का चयन करने के लिए भी मूलांक की मदद ले सकते हैं। इससे अच्छा पार्टनर मिल सकता है।
इस तरह से मूलांक का पता लगाया जा सकता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM