विवाह करने के लिए लोग सबसे पहले शुभ मुहूर्त और सबसे अच्छा महीना देखते हैं। हर साल ही बहुत कम अच्छे महीने होते हैं, लेकिन 2024 में बहुत ज्यादा ही शुभ मुहूर्त हैं। आइए इनके बारे में जानें-
शादी के लिए नवंबर महीना सबसे अच्छा माना जाता है। इसी महीने शुभ मुहूर्त सबसे ज्यादा है। अक्सर लोग इस महीने में शादी करना ज्यादा पंसद करते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुछ ऐसे दिन होते हैं, जिसमें विवाह बिना मुहूर्त के भी विवाह किए जा सकते हैं। अक्षय तृतीया, देवउठनी एकादशी और बंसत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माने जाते हैं।
ज्योतिष के अनुसार अमावस्या के दौरान शादी करना सबसे अच्छा है। यह नई शुरुआत का प्रतीक है, लेकिन पूर्णिमा का चरण रोमांचक और उत्सवपूर्ण भी हो सकता है।
इस महीने 12,13,16,17,18,22,23,25,26,28,29 यानि 11दिनों का शुभ संयोग है। नवंबर में इन दिनों में से किसी भी दिन विवाह किया जा सकता है।
द्वितीय, तृतीय, पंचमी, सप्तमी, एकादशी और त्रयोदशी तिथि शादी के लिए शुभ मानी जाती हैं। इन तिथियों में विवाह करना शुभ माना जाता है।
सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार, ये दिन विवाह के लिए शुभ माने जाते हैं। मंगलवार का दिन विवाह के लिए उत्तम नहीं होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह करने के लिए लग्न का समय निकाला जाता है। लग्न का अर्थ फेरे का समय होता है। इसका प्रयोग विवाह की तिथि तय करने के लिए किया जाता है।
ये 2024 में शादी करने के लिए भाग्यशाली महीने हैं?। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM