लोग वजन घटाने के लिए कड़ी मशक्कत करते हैं पर फिर भी प्रॉपर डाइट न होने के चलते उनका वजन नहीं घट पाता हैं। आइए जानते हैं किन चीजों के सेवन से घटेगी पेट की चर्बी।
कहते हैं कि वजन बढ़ाना दुनिया का सबसे आसान काम हैं और घटाना सबसे मुश्किल काम। ऐसे में अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो इन चीजों का सेवन जरूर करें।
अगर आप भी वजन घटाने के लिए बढ़िया चीज मानी जाती हैं। इसे रोस्ट करके रोजाना स्नैक्स के तौर पर खाने से शरीर की जिंक जैसे पोषक तत्वों की जरूरत पूरी होती हैं मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता हैं।
तरबूज के बीज भी वेट लॉस में काफी मददगार माने जाते हैं। मोटापा घटाने के लिए आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं या फिर इसे धूप में सूखा कर खाएं।
चिया सीड्स एक फाइबर फूड हैं, इसके सेवन से आपकी भूख काफी देर के लिए शांत रहती हैं। चिया सीड्स की आप स्मूदी बनाकर भी खा सकते हैं।
तिल भी एक फाइबर फूड हैं, इसके सेवन से भी आपको लंबे समय के लिए भूख नहीं लगती हैं। गुड़ और तिल के लड्डू भी आप खा सकते हैं या इसे किसी डिश में मिलाकर भी खा सकते हैं।
भांग के बीज के सेवन से भी फैट बर्न किया जा सकता हैं। इसे रोस्ट करके खाने से भी चर्बी घटाने में मदद मिलती हैं।
इन सब के अलावा जरूरी हैं कि आप रोज एक्सरसाइज और योग जरूर करें। साथ ही खानपान का भी विशेष ध्यान रखें। जंक फूड और तली भुनी चीजों को अवॉइड करें।