पेट की चर्बी बढ़ने से महिला और पुरुष दोनों ही परेशान है। पेट की चर्बी गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण होती है।
अगर आप पुरुष है और पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए। साथ ही, योगासन भी करें।
पुरुष पेट की चर्बी कम करने के लिए दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें। गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिसकी वजह से चर्बी पिघलती है।
फल का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पुरुष पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना खाली पेट सेब का सेवन करें, क्योंकि इसमें हाई फाइबर पाया जाता है।
पेट की एक्स्ट्रा चर्बी को खत्म करने के लिए दालचीनी का पानी पिएं। 1 कप पानी में दालचीनी का टुकड़ा डालकर उबालें और फिर छानकर पिएं।
पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप डाइट में बादाम को भी शामिल कर सकते है, क्योंकि बादाम में हाई फाइबर पाया जाता है, जिसको खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
शरीर को फिट रखने के लिए योगासन करना चाहिए। चर्बी कम करने के लिए रोजाना नौकासन, भुजंगासन और धनुरासन का योगासन करें।