आज की बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं।
बिना एक्सरसाइज किए मोटापे की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।
गाजर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, साथ ही गाजर में लो कैलोरी होती है। गाजर खाकर बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाई जाती है, नींबू शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने का काम करता है। शहद कोलेस्ट्रॉल को बिना कम किए वजन कम करने में मदद करता है।
पत्तागोभी में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, वजन कम करने के लिए आप पत्तेगोभी से बना सूप, सब्जी का सेवन कर सकते हैं।
वजन कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है, रोजाना 7-8 गिलास पानी का सेवन जरूर करें।
मोटापे को कम करने में सौंफ भी बेहद फायदेमंद हो सकती है क्योंकि सौंफ में फाइबर पाया जाता है। जो कि भूख को नियंत्रित करने का काम करती है।
वजन कम करने के लिए ग्रीन टी बहुत ही फायदेमंद है। ग्रीन टी वजन घटान के साथ-साथ बॉडी को डिटॉक्स करने का काम भी करती है।
खीरा में कैलोरी युक्त होता है और इसमें पानी की अधिक मात्रा होती है। पानी शरीर के वजन को नियंत्रित करने का काम करता है।