वजन कम करने के लिए मेटाबॉलिज्म को तेज करना जरूरी है। जिनका मेटाबॉलिज्म धीमा होता है उनके लिए वेट लॉस जर्नी ज्यादा मुश्किल होती है।
मेटाबॉलिज्म तेज करने के लिए नियमित तौर पर व्यायाम करें। रोजाना एक्सरसाइज करेंगे तो मेटाबॉलिज्म तेज होगा और वजन कम करने में मदद मिलेगी।
डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स शामिल करें। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि प्रोटीन रिच आहार लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें। ऐसा करने से शरीर में नींद की कमी नहीं होगी। दरअसल, अपर्याप्त नींद से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है।
मेटाबॉलिज्म तेज करना है तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे बॉडी हाइड्रेट भी रहेगी और वजन कम करने में मदद मिलेगी।
ग्रीन टी में कैफीन पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और वसा को जलाने में मदद करता है। अगर इस हर्बल टी का सेवन खाली पेट करेंगे तो सेहत को ज्यादा लाभ मिलेगा।
ज्यादा स्ट्रेस लेने से भी मेटाबॉलिज्म धीमा होता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कम तनाव लें और मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने की कोशिश करें।
वजन घटाने के लिए फाइबर रिच फूड्स खाएं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस तरह के फूड्स मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मदद करते हैं।
यहां हमने जाना कि मेटाबॉलिज्म तेज करके वजन को कैसे कम किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ