वजन बढ़ाने के लिए दूध का सेवन अच्छा माना जाता है। दरअसल, दूध में गुड फैट और हाई कैलोरी पाई जाती है, जो वजन बढ़ने में मदद करती है।
अक्सर लोग वजन बढ़ाने के लिए दूध में कई चीजों को मिलाकर पीते हैं, ताकि दूध अधिक पौष्टिक बन सके। आइए जानते है किन चीजों को डालकर पीना चाहिए।
1 गिलास में दूध में 2 खजूर डालकर पिएं। दूध और खजूर के मिश्रण से शरीर को हाई कैलोरी प्राप्त होती है।
रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध में आधा चम्मच शहद डालकर पिएं। इस तरीके से भी दूध का सेवन करना फायदेमंद होता है।
वजन बढ़ाने के लिए गिलास में किशमिश भी डालकर पिया जा सकता है। इसके लिए 1 गिलास गुनगुने दूध में 4-5 किशमिश डालकर पिएं।
अंजीर का सेवन वजन बढ़ाने में कारगर होता है, लेकिन दूध में डालकर पिएं, तो दोगुनी तेजी से वजन बढ़ सकता है।
शरीर का वजन बढ़ाने के लिए दूध में मखाना भी डालकर पिया जा सकता है। दूध और मखाना पीने से शरीर को भरपूर कैलोरी मिलती है।