एस्ट्रोजन हार्मोन लेवल को कैसे करें कंट्रोल?


By Prakhar Pandey01, Jun 2023 11:38 AMnaidunia.com

हार्मोन

एस्ट्रोजन हार्मोन शरीर में विभिन्न भूमिकाएं निभाता हैं। आइए जानते हैं एस्ट्रोजन हार्मोन लेवल को कैसे करें कंट्रोल?

एस्ट्रोजन हार्मोन

एस्ट्रोजन हार्मोन महिलाओं के यौन और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। पीरियड्स के दौरान महिलाओं में एस्ट्रोजन लेवल में भी बदलाव होते हैं।

बीमारियां

शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का लेवल बढ़ने पर कई प्रकार की गंभीर समस्या हो सकती हैं। महिलाओं में इस हार्मोन की कमी होने पर एंडोमेट्रियोसिस, कैंसर और पीसीओएस की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी महिलाओं की शरीर में एस्ट्रोजन की उत्पत्ति को घटाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ग्रीन टी आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने का काम करती हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स में भी अच्छी मात्रा में एस्ट्रोजन पाया जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आप दूध से बनी चीजों या दूध का सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

अनार

अनार एस्ट्रोजन के उत्पादन को कम करने में मददगार माना जाता हैं। ताजे अनार का जूस भी शरीर में एस्ट्रोजन लेवल को कम करने का काम करता हैं।

मशरूम खाएं

मशरूम के नियमित सेवन से आप शरीर में एस्ट्रोजन लेवल से होने वाले शरीर में बदलाव को रोक सकते हैं।

हाई फाइबर फूड

हाई फाइबर फूड डाइटरी फाइबर बाइल में पाए जाने वाले एस्ट्रोजन को बॉडी से बाहर निकालने का काम करता हैं। बाइल एसिड पाचन-तंत्र की प्रक्रिया के समय आंतों से गुजरता हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सोने से पहले चखें इन फ्लेवर्ड मिल्क का स्वाद