सर्दियों के मौसम में मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ने लगते हैं। ऐसा कई वजहों से हो सकत है, लेकिन इन टिप्स को अपनाकर आप मनी प्लांट को पौधे को सर्दियों में हरा भरा रख सकते हैं।
मनी प्लांट को कभी भी सीधे धूप में नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां अक्सर हल्की धूप रहती हो। साथ ही, तेज हवाओं से भी बचाना चाहिए।
सर्दियों के मौसम में मनी प्लांट को पौधे में ज्यादा पानी न डालें। ध्यान रखें कि मिट्टी हमेशा हल्की गीली हो, ताकि इसके जड़ों को पोषण मिलता रहे।
मनी प्लांट को हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां तापमान ज्यादा ठंडा न हो। इसलिए, इसे बालकनी या खिड़की के पास रखना बेहतर विकल्प हो सकता है।
सर्दियों में अक्सर मनी प्लांट के पत्ते सूखने या पीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में समय-समय पर सूखे या खराब पत्तों हटाते रहें, इससे नए पत्तों को आने में मदद मिलती है।
महीने में एक बार खाद डालने से जरूरी पोषक तत्वों की कमी पूरी हो जाती है। जिससे सर्दियों में मनी प्लांट हरा भरा दिखाई देता है।
सर्दियों में प्रदूषण की वजह से मनी प्लांट की पत्तियों के ऊपर धूल जमने लगता है, जिससे पौधा तेजी से नहीं बढ़ता है। इसलिए, इसकी पत्तियों को पानी से साफ जरूर करें।
मनी प्लांट को ठंडी या तेज हवाओं वाली जगह पर रखने से बचें। इसे हमेशा ऐसे वातावरण में रखे, जहां गर्माहट या नमीं मौजूद हो।
इन टिप्स को फॉलो कर सर्दियों में मनी प्लांट को हरा-भरा रख सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com