घर पर बनाएं सेब का सिरका, 2 समस्याएं होंगी दूर


By Arbaaj30, Nov 2024 12:07 PMnaidunia.com

अक्सर लोग सेब का सिरका मार्केट से खरीद कर लाते हैं। लेकिन इसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है। साथ ही, इसका इस्तेमाल करने से 2 समस्याएं भी दूर हो सकती है।

सिरका सामग्री

सेब का सिरका बनाने के लिए सेब को बिना छीले धोकर छोटा-छोटा काट लें। साथ ही, 2-3 चम्मच चीनी, 1 चम्मच पुराना सिरका और एक बड़ा कटोरा लें।

ऐसे बनाएं सिरका

कटोरे में सेब के टुकड़े डालें और उसमें पानी भर दें। पानी इतना डालें की सारे सेब के टुकड़े ढंक जाए। उसके बाद उसमें चीनी और पुराना सेब का सिरका डालकर बंद करें। 2 घंटे बाद बर्तन को खोलकर चम्मच से घोलें ताकि चीनी मिक्स हो। 

2-3 हफ्ते तक छोड़ दें

अब इस बर्तन को सूती के कपड़े से ढक कर करीब 1-2 हफ्तों के लिए छोड़े दें। 1-2 हफ्ते बाद आप अपने बर्तन से कपड़ा हटाकर चेक करें। अगर उसमें झाग बन रहे हैं, तो उसे चम्मच की मदद से पलटें। ऐसा करने से नीचे बैठे हुए सेब ऊपर आ जाएंगे।

1 महीने बाद सिरका तैयार

2-3 हफ्ते बाद इसमें झाग बनने बंद हो जाएंगे और इसकी महक तेज हो जाएगी। जब इसकी स्मेल सिरके जैसी आने लगे तो बाद इसे एक कांच की शीशी में छान लें। अब इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

पाचन की समस्या

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं है, तो सेब का सिरका पीना चाहिए। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सिरका मिलाकर पिएं। सेब का सिरका खाने के 1 घंटे बाद पीना चाहिए।

डैंड्रफ से छुटकारा

बालों में डैंड्रफ की समस्या बढ़ रही है, तो भी सेब का सिरका लगाया जा सकता है। इसके लिए एलोवेरा जेल में सेब का सिरका मिलाकर बालों में लगाएं। ऐसा करने से डैंड्रफ खत्म होने लगते है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में क्या होता है?