हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा कुछ आदतों को भी बदल लें।
सर्दियों के दिनों में ज्यादातर लोग एक्सरसाइज करने से बचने की कोशिश करते हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।
डाइट में भरपूर मात्रा में सब्जियां खाने से बॉडी स्वस्थ रहती है। इतना ही नहीं, कई तरह की बीमारियों से शरीर का बचाव होता है।
डेली डाइट में प्रोटीन को शामिल करना भी जरूरी है। प्रोटीन आधारित फूड्स खाने से शरीर को आवश्यक तत्वों की प्राप्ति होती है।
जिन फूड्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है आपको इसका सेवन भी करना चाहिए। बता दें कि हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है।
हड्डियों के जोड़ों को फौलादी बनाने के लिए डाइट में अंजीर को जरूर शामिल करें। अंजीर में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं।
सैलमन मछली को सेहत के लिए खजाना माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सप्ताह में तीन दिन मछली का सेवन आप कर सकते हैं।
ज्यादा वजन होने का भी बुरा असर हड्डियों पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप हेल्दी वजन मेंटेन करें, जिससे शरीर का ज्यादा वजन हड्डियों पर नहीं पड़ेगा।