गर्मियों में चेहरा रहेगा Cool, ये 4 चीजें को मिलाकर लगाएं


By Ram Janam Chauhan01, May 2025 11:24 AMnaidunia.com

तेज गर्मी और पसीना आने के कारण चेहरे पर कई बुरे प्रभाव नजर आते हैं। ऐसे में चेहरे को ठंडा रखने के लिए इस फेस पैक को बनाना फायदेमंद हो सकता है।

फेस पैक के फायदे

अगर आप इस फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं, तो गर्मियों के मौसम में चेहरे को ठंडा बनाने में मदद मिल सकती है।

फेस पैक में क्या मिलाएं?

फेस पैक बनाने के लिए आपको चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, एलोवेरा जेल और गुलाब जल की जरूरत पड़ सकती है।

फेस पैक कैसे बनाएं?

फेस पैक बनाने के लिए चंदन पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स कर गुलाब जल मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।

चेहरे पर कैसे लगाएं?

चेहरे पर फेस पैक लगाने के लिए चेहरे को पानी से साफ करें। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे के आस-पास लगाएं। ध्यान रखें कि आंखों में फेस पैक ना जाए।

कितनी देर बाद साफ करें?

फेस पैक चेहरे पर लगाने के बाद करीब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से साफ करें। इससे चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको फेस पैक से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गर्मियों में नारियल तेल में मिलाकर लगाएं यह 1 चीज, रुक जाएगा बुढ़ापा