खजूर का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने कभी खजूर का पानी पिया हैं? इसे पीने से शरीर को अद्भुत फायदे मिलते हैं।
आमतौर पर लोग खजूर का सेवन तो करते हैं, लेकिन कम ही लोग खजूर का पानी पीते हैं। आइए इसके फायदे और बनाने की विधि जानते हैं।
खजूर का पानी बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 5 खजूर डालकर रखें और इस पानी को रात भर भिगोकर छोड़ दें। फिर सुबह खाली पेट पानी को छानकर पिएं।
12 घंटे से अधिक समय तक खजूर भिगोने से बचें, क्योंकि खजूर की किण्वन प्रक्रिया शुरु हो सकती है और यह पानी अल्कोहल में परिवर्तित हो सकता है।
रोजाना खाली पेट खजूर का पानी पीने से पेट में होने वाली गैस से राहत मिल सकती है। साथ ही, पाचन भी दुरुस्त होगा।
शरीर में जमे गंदगी को साफ करने के लिए भी खजूर का पानी फायदेमंद होता है। शरीर को अंदरूनी तौर पर साफ करने के लिए यह ड्रिंक बहुत लाभकारी है।
खजूर का पानी पीने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है, क्योंकि इस ड्रिंक में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है।
अगर हार्ट के मरीज हैं या उसे हेल्दी रखना चाहते है, तो भी डाइट में खजूर का पानी शामिल कर सकते हैं। हार्ट के लिए फायदेमंद साबित होता है।