हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का विशेष स्थान है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न किया जा सकता है।
मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने से धन की कमी नहीं होती है।
रोजाना सुबह स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। मां लक्ष्मी की रोजाना पूजा-पाठ करने से कृपा बनी रहती है।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद ही प्रिय है। माता को प्रसन्न करने के लिए कमल का फूल जरूर अर्पित करें।
अगर धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते है, तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से परिवार के सदस्य पर कृपा बनी रहती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शाम के समय कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।