बालों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। अच्छे बालों के लिए हमेशा समय-समय पर शैंपू और कंडीशनिंग के साथ-साथ और चीजें भी करनी पड़ती हैं।
फ्लैक्स सीड्स 2 चम्मच, 2 कप एलोवेरा जेल, 2 चम्मच विटामिन ई तेल, 1 चम्मच आर्गन तेल, 1 ढक्कन लैवेंडर ऑयल और 2 चम्मच पानी ले लें।
कढ़ाई में 2 कप पानी और फिर 2 चम्मच अलसी के बीज को डालकर अच्छे से उबाल लें। इसे ठंडा होने के बाद उसमें एलोवेरा जेल, विटामिन ई तेल, आर्गन तेल और लैवेंडर तेल मिला लें।
इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और आपका हेयर जेल तैयार हो जाएगा। इसे लगाने के बाद अपने बालों को अच्छे से शैंपू कर लें।
इस हेयर जेल के प्रयोग से आपके बाल सिल्की और शाइनी हो सकते है। इसे लगाने से आपके बाल उलझ कर भी नहीं टूटेंगे। इस स्कैल्प पर अप्लाई करने से बचें।
इस हेयर जेल को ड्राई बालों पर ही अप्लाई करें। गीले बालों में इसका इस्तेमाल न करें। बालों पर साफ हाथों से हेयर जेल अप्लाई करना चाहिए।
सॉफ्ट और सिल्की हेयर्स के लिए बालों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। स्प्रे में एलोवेरा जेल के साथ थोड़ा-सा पानी मिक्स करके अच्छे से हिला लें और अपने बालों पर अप्लाई करें।
अपने बालों के साथ बिल्कुल भी लापरवाही न करें। समय-समय पर बालों पर तेल जरूर लगाएं। साथ ही, शैंपू और कंडीशनर भी करते रहें।