घर पर हर्बल फेस पैक कैसे बनाएं?


By Ram Janam Chauhan28, Apr 2025 05:40 AMnaidunia.com

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण त्वचा ड्राई हो सकती है। ऐसे में घर पर इस हर्बल फेस पैक को लगाने से राहत मिल सकती है।

फेस पैक लगाने के फायदे

अगर आप गर्मियों के मौसम में फेस पैक लगाते हैं, तो इससे त्वचा ग्लोइंग और गंदगी निकालने में मदद मिल सकती है।

शहद के फायदे

शहद में फ्रक्टोज मौजूद होता है, इसके अलावा यह कई प्रकार के एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।

दही के फायदे

दही को गर्मियों में चेहरे पर लगाने से ठंडक मिल सकती है। साथ ही, इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमदं साबित हो सकते हैं।

दही और शहद का फेस पैक

दही और शहद का फेस पैक बनाने के लिए 2-3 चम्मच दही और 1-2 चम्मच शहद लें। इसके बाद इन दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

कैसे लगाएं फेस पैक

पेस्ट तैयार होने के बाद चेहरे को साफ करें। इसके बाद पेस्ट को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए किसी भी नुस्खे से किसी प्रकार की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

भोजन करने के 5 नियम, 90% बीमारियों का है काल