गर्मी में चाहिए ठंडी का एहसास घर पर ऐसे बनाएं लीची स्मूदी


By Ram Janam Chauhan22, May 2025 12:11 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में अगर आप लीची स्मूदी बनाकर सेवन करना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ आसान तरीके बातएंगे-

लीची स्मूदी के लिए सामग्रियां

घर पर मजेदार और स्वादिष्ट लीची स्मूदी बनाने के लिए करीब 1 कप लीची, शहद, बर्फ, दूध और दही को इकट्ठा करें।

बीज अलग करें

लीची की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले लीची छीलकर बीज अलग करें। स्मूदी बनाने के लिए सिर्फ लीची इस्तेमाल की जाती है।

लीची स्मूदी कैसे बनाएं?

इसके बाद सभी सामग्रियों को इकट्ठा करें और मिक्सर में डालकर अच्छे से पीसें। इसके बाद आपको जितना पलता स्मूदी चाहिए उसके अनुसार इसमें दूध मिलाएं।

ज्यादा मिक्स करने से बचें

लीची स्मूदी को मिक्सर में बनाते समय ध्यान रखना कि इसे ज्यादा पतला ना बनाएं, वरना स्वाद में बदलाव हो सकता है।

पेट को रखें ठंडा

लीची स्मूदी तैयार होने के बाद इस पर पुदीने की पत्तियां डालकर सजा सकते हैं। साथ ही, पुदीने की पत्तियां गर्मी के मौसम में पेट के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको लीची स्मूदी से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

कुछ लोगों को क्यों लगती है बहुत ज्यादा गर्मी?