गर्मियों के मौसम में सूरज सुबह से ही आग बरसाना शुरू कर देता है। ऐसे में कुछ लोगों को कूलर और पंखे की ठंडी हवा में आराम मिल जाता है, तो वहीं कुछ लोगों का पसीना रुकने का नाम ही नहीं लेता है।
कई बार कुछ लोगों का तो यह हाल होता है कि जहां ऑफिस में बाकी लोगों को एसी से ठंडी लग रही होती है लेकिन तब भी कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें गर्मी लग रही होती है।
जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, उनके शरीर में ज्यादा एनर्जी खर्च होती है, जिससे शरीर में गर्मी पैदा होती है। ऐसे लोगों को अन्य लोगों के तुलना में ज्यादा गर्मी लगती है।
कई बार गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसके कारण ज्यादा गर्मी लगती है। डिहाइड्रेशन होने के कारण सिर भारी और चक्कर जैसे लक्षण दिखते हैं।
तीखा और मसालेदार खाने से शरीर के तापमान को बढ़ाता है, जिससे कुछ लोगों को पसीना और ज्यादा गर्मी लगती है।
आज के समय में कई तरह की बीमारियां हो गई है, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं, जिससे शरीर की गर्मी बढ़ जाती है।
कई बार कुछ लोगों को थायराइड, हार्मोन में गड़बड़ी और हाइपरथायरॉइडिज्म जैसी समस्याएं होती हैं, जिसके कारण इनके शरीर का तापमान सामान्य लोगों के तुलना ज्यादा होता है।
कुछ लोगों को इस कारण लगती है बहुत ज्यादा गर्मी। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com