धन लक्ष्मी आज के युग की एक अत्यंत आवश्यक वस्तु है। जीवन में सुख समृद्धि के लिए पैसों की कमी को पूरा करने के लिए कुछ नियमों और चीजों को पूरा करना जरूरी है।
हरेक महीने की पूर्णिमा तिथि पर सुबह पीपल में जल देना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जल पीपल में डालने से भगवान प्रसन्न होते हैं।
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बेहद ही पूजनीय माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन इसमें जल में दूध मिलाकर डालने से परेशानी खत्म होती है।
यदि आपको बरगद के पेड़ के नीचे कोई छोटा सा पौधा उगा हुआ दिखाई दे तो उसे फौरन उखाड़कर फेंक दें। ऐसा करने से बुरा प्रभाव खत्म होता है।
गूलर की जड़ को कपड़े में लपेटकर उसे ताबीज में डालकर अपने बाजू में बांध लें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है।
पीपल वृक्ष की छाया में खड़े होकर लोहे के पात्र में पानी भरकर उसमें दूध मिलाएं, फिर उसे पीपल की जड़ में डालें। ऐसा करने से सुख समृद्धि और शांति आएगी।
धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए एकादशी के दिन नौ बत्तियों वाला दीपक शुद्ध घी में भिगोकर जलाएं। आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।