होली पर रंगों के साथ खेलने में जितना मजा आता है, उतनी ही मुश्किल उसके कलर को छुड़ाने में होती है। मार्केट में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग एक तो न ही जल्दी उतरते हैं और दूसरा इनसे स्किन प्रॉब्लम का भी सामना करना पड़ता है।
ऐसे में आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि इस होली आप कैसे घर पर ही नेचुरल और हर्बल कलर तैयार कर सकते हैं। ये स्किन से लेकर बालों तक के लिए सुरक्षित हैं और इन्हें बनाना भी आसान है।
घर पर लाल रंग बनाने के लिए आप गुड़हल, गुलाब और पलाश इन तीनों का फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फूलों को अच्छे से धूप में सुखाकर इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। आपका लाल रंग तैयार है।
होली पर घर पर पीला रंग बनाने के लिए हल्दी और बेसन को बराबर मात्रा में मिला लें। आपका पीला रंग तैयार है। पीला रंग बनाने के लिए आप गेंदे के फूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रंग बनाने के लिए इसके फूलों को सुखाकर पाउडर बना लें।
नीला रंग बनाने के लिए अपराजिता के फूलों को सुखाकर उसे पीस लें। आपका नीला रंग तैयार है। इस रंग से चेहरे पर निखार भी आता है।
इस होली घर पर ही काला रंग बनाने के लिए आपको आंवले चाहिए। इसे बनाने के लिए आंवले को जलाकर उसकी राख का पाउडर बना सकते हैं।
इन पाउडर को सूखे रंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप चाहें, तो इन्हें पानी में घोलकर हर्बल गुलाल भी बना सकते हैं।
घर पर बने ये नेचुरल रंग न सिर्फ स्किन और बालों के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी आसान है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM