चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए जायफल का नुस्खा अपनाना चाहिए। आइए जानते हैं कि जायफल का इस्तेमाल कैसे करना है।
स्किन पर पिंपल्स और मुंहासे निकलना आम बात है, लेकिन इसके कारण चेहरे की खूबसूरती में थोड़ी कमी आने लगती है।
चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए जायफल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
मुंहासे और पिंपल्स दूर करने के लिए जायफल का इस्तेमाल दूध के साथ करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इन दोनों का मिश्रण तैयार करके प्रभावित हिस्से पर लगाना चाहिए।
जायफल और दूध का मिश्रण बनाने के लिए दूध में 2 चम्मच जायफल का पाउडर डालें। अब इसको मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
पेस्ट लगाने से पहले चेहरा पानी से साफ करें। जायफल का पेस्ट दाग-धब्बे वाली जगहों पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद चेहरे को धोएं।
जायफल का पेस्ट रोजाना नहीं लगाएं। इसे हफ्ते में 2 बार लगा सकते है। कुछ बार लगाने से आपको बेहतर परिणाम दिखने लगेंगे।