पोहा हेल्दी ब्रेकफास्ट है, जिसे डाइट में शामिल करने पर शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है। ऐसे में इन चीजों को मिलाकर पोहे को प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बना सकते हैं।
अगर आप पोहे में ये चीजें मिलाते हैं, तो इससे मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, प्रोटीन मांसपेशियों को रिकवर करने में सहायक है।
अगर आप पोहे में सोयाबीन के दाने को भूनकर मिलाते हैं और सेवन करते हैं, तो इससे प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिल सकता है।
अगर आप पोहे को पोषक तत्वों से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो इसमें मूंगफली के दाने मिलाना फायदेमंद हो सकता है।
पोहे में अंकुरित दाल या चना मिलाना एक हेल्दी विकल्प हो सकता है। इसे सेवन करने पर प्रोटीन के अलावा शरीर को फाइबर भी प्रचुर मात्रा में मिलता है।
पोहे में स्वाद बढ़ाने के लिए काली मिर्च, करी पत्ता, नींबू, और हल्दी मिलाना सही होता है। साथ ही, इससे आपका पाचन शक्ति भी सही रहता है।
अगर आपको पोहे से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com