हिचकी क्यों आती है?


By Ritesh Mishra19, Feb 2025 10:36 AMnaidunia.com

अक्सर आपने देखा होगा कि जब किसी को हिचकी आती है, तो हमें सुनने को मिलता है कि तुम्हे कोई याद कर रहा होगा। लेकिन, वास्तव में ऐसा नहीं होता है।

हिचकी आने के कारण

आज हम इस लेख में आपको हिचकी आने के कुछ कारणों के बारे में बताने वाले हैं, जिससे हिचकी आ सकती है। चलिए जानते हैं, उन कारणों के बारे में-

हिचकी कब आती है?

हिचकी तब आती है जब हमारा डायाफ्राम अचानक सिकुड़ता है और आवाज वाली डोरियां बंद हो जाती हैं, जिससे हिचकी हिक जैसी आवाज निकलती है।

डायाफ्राम क्या करता है?

डायाफ्राम सांस लेने में मदद करता है। जब यह अनियंत्रित रूप से सिकुड़ता है, तो हिचकी आने लगती है।

खाने के तुरंत बाद हिचकी क्यों आती है?

कई बार जल्दी खाने के कारण ज्यादा हवा पेट में चली जाती है, जिससे डायाफ्राम पर इसका असर पड़ता है और हिचकी आती है।

मसालेदार खाने से हिचकी

मसालेदार खाना नर्व्स को उत्तेजित करता है, जिससे कई बार हिचकी आने लगती है।

तनाव और चिंता से हिचकी आना

कई बार ज्यादा सोचने और घबराहट से शरीर में अचानक बदलाव होता है, जिससे हिचकी आ सकती है।

इन सभी कारणों से हिचकी आ सकती है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सोने से पहले इस अंग पर लगाएं 2 बूंद तेल, फिर देखिए कमाल