अक्सर घरों में बच्चे चीनी का पराठा खाना काफी पसंद करते हैं। कुछ बच्चे इसे नाश्ते में खाना पसंद करते है तो कुछ लंच में ले जाना पसंद करते हैं।
घर पर चीनी का पराठा अक्सर महिलाएं बनाती हैं लेकिन उनकी यह शिकायत रहती है कि यह सख्त हो जाता है। अगर आप भी घर पर क्रंची और टेस्ट चीनी का पराठा बनाना चाहते है, तो इसकी रेसिपी नोट करें।
चीनी का पराठा बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा, 4 चम्मच चीनी, 2 चम्मच देसी घी और आधा चम्मच सौंफ चाहिए। साथ ही आटे को गूंथने के लिए पानी 1 कप पानी।
चीनी का पराठा बनाने के लिए एक बर्तन में आटा लें, अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटे को 10 मिनट तक ढककर रख दें।
आटे की लोई लेकर चपटा करें और बेलनी की मदद से रेटी जैसा बेल लें। अब इसमें 2 चम्मच चीनी छिड़कें और थोड़ा सौंफ डालें। रोटी को रोल करें और बेलन से फिर बेलकर पराठा जैसा बनाएं।
अब इस पराठे को गरम तवे पर रखें। फिर इनके दोनों तरफ देसी घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें। चीनी हल्की पिघल जाएगी और पराठा क्रिस्पी भी हो जाएगा।
चीनी का पराठा बच्चों के लंच के लिए बेस्ट ऑप्शन के तौर पर रखा जाता है। यह खाने में मीठा होता है और स्वाद में भी टेस्टी होता है।
ऐसे बनाएं चीनी का पराठा। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com