क्या आप यह जानते हैं कि घर पर भी आसानी से विटामिन सी क्रीम बनाया जा सकता है। आइए हम इसके बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।
इसके लिए आपको एक चम्मच विटामिन सी पाउडर, चार चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच विटामिन ई ऑयल और 2 चम्मच नारियल का तेल लेना चाहिए।
विटामीन सी क्रीम को अच्छे से तैयार करने के लिए पहले दोनों चीजें लें।इसके बाद आप एलोवेरा जेल और पाउडर को एक साथ मिलाएं।
उसके बाद इस मिश्रण में विटामिन ई ऑयल और नारियल तेल को मिलाएं। इसे तबतक अच्छे से मिलाते रहें जबतक यह घुल नहीं जाता।
हैंड ब्लेंडर की मदद लेकर आप इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को एक एयर टाइट जार में रख दें। इसे करीब थोड़े देर रहने दें।
यदि आप अपनी स्किन पर निखार लाना चाहते हैं तो पहले चेहरे को अच्छे से धो लें, फिर थोड़ी सी बनी क्रीम लेकर हल्के हाथों से मसाज करें।
क्रीम को सूर्य की रोशनी से बचा कर रखें और रोजाना रात में ये क्रीम लगाएं। इस क्रीम को लगाने से पहले इसे पैच टेस्ट जरूर करें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।