सर्दियों में फटे होंठों के लिए ऐसे बनाएं होममेड Lip Blam


By Ritesh Mishra21, Jan 2025 10:20 AMnaidunia.com

सर्दियों में अक्सर ड्राइनेस के कारण लोग फटे होंठों का शिकार हो जाते हैं। यह न केवल दिखने में खराब लगते हैं, बल्कि इनमें दर्द भी होता है।

फटे होंठों के लिए लिप बाम

लोग इससे बचने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार लिप बाम का सही चुनाव न करने पर उसके साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं।

घर पर होममेड लिप बाम कैसे बनाएं?

फटे होंठों को हिल करने और उन्हें मुलायम बनाने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे होममेड लिप बाम बताएंगे, जिसे आप घर पर ही बना सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर होममेड लिप बाम कैसे बनाएं।

एलोवेरा और शिया बटर लिप बाम

इस लिप बाम को बनाने के लिए आपको एक चम्मच शिया बटर, एक चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच नारियल तेल और 1-2 बूंद लैवेंडर ऑयल की लेनी होगी।

एलोवेरा और शिया बटर लिप बाम कैसे बनाएं

लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले शिया बटर और नारियल तेल को डबल बॉयलर की मदद से पिघलाएं। अब इसमें एलोवेरा जेल और लैवेंडर ऑयल डाले। अब इसे एक कंटेनर में डालकर ठंडा होने दें।

बीटरूट लिप बाम बनाने की सामग्री

बीटरूट लिप बाम बनाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच बीज़वैक्स और आधा चम्मच चुकंदर पाउडर लेना है।

घर पर बीटरूट लिप बाम कैसे बनाएं?

बीटरूट लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले बीज़वैक्स और नारियल तेल को पिघलाएं।अब इसमें चुकंदर पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से हिलाएं। फिर इसे कंटेनर में डालें और ठंडा होने दें।

होममेड लिप बाम के फायदे

ये दोनों होममेड लिप बाम पूरी तरह से नेचुरल है। इससे आपको फटे होंठों से राहत पाने में मदद मिलेगी। साथ ही ये होंठों को पिंक करने में भी मदद करेंगे।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कायर कहलाते हैं इन जगहों पर चुप रहने वाले लोग