आज के समय में होठों का काला होना एक आम समस्या बन गया है। यह देखने में भी खराब लगते हैं। लेकिन आप घबराएं नहीं, आज हम आपको ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिससे होंठ की रंगत पहले जैसा करने में मदद मिलेगी।
काले होंठ को गुलाबी करने के लिए नारियल तेल आपके बड़े काम आ सकता है। इसके लिए नारियल तेल की दो बूंदे रात को सोने से पहले होंठ पर लगाएं।
काले होंठ को गुलाबी करने के लिए नारियल तेल में आधा चम्मच और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को होंठों पर लगाएं और हल्के-हल्के मसाज करें। इसके बाद इसे 10-15 मिनट बाद धो लें, इससे होठ पिंक होते हैं।
पिंक होठों के लिए 1 चम्मच नारियल तेल में कुछ बूंदे नींबू मिलाएं, फिर इसे होंठों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद होंठ धो लें। ऐसे रोजाना करने से होंठ गुलाबी होते हैं।
काले होंठ को गुलाबी करने के लिए नारियल तेल और एलोवेरा जेल को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब इसे होंठों पर लगाकर रातभर छोड़ दें। ऐसा करने से सूखे और फटे होंठ ठीक होते हैं।
काले होंठ को पिंक करने के लिए 1 चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच चीनी मिलाकर स्क्रब बनाएं। इसे हल्के हाथों से होंठों पर रगड़े। इससे डेड स्किन हट जाएगी और होंठ नरम और गुलाबी होगा।
काले होंठ को पिंक करने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी डालें। इसे अपने होठों पर मालिश करके 30 मिनट लगा छोड़ दें। फिर पानी से होंठ धो लें, इससे होंठ गुलाबी होते हैं।
होठों को गुलाबी करने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर नारियल तेल में मिलाएं। इसे 20 मिनट तक होठों पर लगा छोड़ दें। इससे होठों की रंगत गुलाबी होती है।
इन उपायों को कर आप भी अपने काले होठों को पिंक कर सकती हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com