केले खाने के बाद हम उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन, केले का छिलका आपके दांतों की स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
दांतों को चमकाने के लिए केले का छिलका आपके बड़े काम आ सकता है। इसमें नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो दांतों से जिद्दी प्लाग को हटाने में मदद करते हैं।
केले के छिलके में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस दांतों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे दांतों पर साइन आती है।
अगर आप भी दांतों को सफेद करना चाहते हैं, तो केले का छिलका इसमें आपके काम आ सकता है। इसके लिए आपको इसे रेगुलर इस्तेमाल करना होगा।
दांतों का पीलापन हटाने के लिए सबसे पहले चम्मच की सहायता से केले के छिलके से कटोरी में पल्प निकाल लें और उसमें नमक मिला लें।
इसके बाद इसमें नींबू के रस को मिलाकर, इस पेस्ट से दांतों को रोजाना साफ करें। इसे रोजाना करने से दांतों पर चमक आती है।
इसके अलावा भी आप दांतों पर रात को सोने से पहले केले के छिलके के टुकड़े लेकर दांतों पर रगड़कर कुल्ला कर सकते हैं, इससे दांत साफ होते हैं।
इसके अलावा दांतों को साफ रखने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें। साथ ही ज्यादा मीठा खाने से बचे।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com