पीले दांत न केवल हमारी मुस्कान को फीका करते हैं,बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन घबराने नहीं, आज हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे दांत सफेद और चमकदार होंगे।
इसके लिए 1 चुटकी बेकिंग सोडा में आधा नींबू का रस मिलाएं। फिर इस पेस्ट को दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे दांतों से पीलापन हटाता है।
1-2 चम्मच नारियल तेल लें और इसे 10-15 मिनट तक मुंह में कुल्ला करें। इसके बाद इसे पानी से कुल्ला करें और ब्रश कर लें। इससे दांत सफेद होते हैं।
पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए 1/2 चम्मच हल्दी में थोड़ा नारियल तेल और एक चुटकी नमक मिलाएं। फिर इससे ब्रश करें। इसे रोजाना करने से दांत साफ और चमकदार बनाते हैं।
एक कप पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इस मिश्रण से दिन में एक बार कुल्ला करें। इससे दांतों के दाग-धब्बे हटाने में मदद मिलती है।
3 स्ट्रॉबेरी मैश करें और उसमें थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे दांतों पर लगाकर 5 मिनट बाद धो लें। इससे दांत साफ होते हैं।
1 चुटकी नमक में कुछ सरसों के बूंदें मिलाएं, फिर उसने अपने दांत साफ करें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन साफ होता है।
दातों के पीलापन से छुटकारा पाने के लिए नीम के पाउडर से दांतों को साफ करें। इससे दांतों का पीलापन कम होता है।
इन उपायों को करके आप भी दांतों के पीलापन से छुटकारा पा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com