शनि त्रयोदशी के दिन शनि देव की पूजा करना शुभ माना जाता है। इसलिए, इस तरह पूजा करने से शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है।
मान्यताओं के अनुसार, शनि त्रयोदशी के दिन शनि देव की पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से सभी दोषों से मुक्ति मिल सकती है।
इस दिन सूर्योदय होने से पहले उठकर नहाएं। साथ ही, साफ कपड़े पहनकर पूजा की तैयारी करने में जुट जाएं।
पूजा स्थान पर शनि देव की मूर्ति या चित्र को स्थापित करें। ध्यान रखें कि मूर्ति टूटी हुई और चित्र कहीं से फटी हुई ना हो।
शनि देव को सरसों के तेल से अभिषेक करें, क्योंकि ऐसा करना शुभ माना जाता है। साथ ही, अभिषक करने के बाद तेल का दीपक जलाएं।
पूजा करते समय ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करना शुभ होता है। ऐसा करने से आपको शुभ फल मिल सकता है।
इस दिन शनि देव को काले कपड़े, तिल और लोहे की चीजों को चढ़ाएं, इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा बनी रहेगी।
शनि त्रयोदशी के दिन जरूरतमंदों को काले कपड़े, तेल और अन्न का दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।
इन उपायों को करने से शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com