लड्डू गोपाल भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप है। साथ ही, लोग लड्डू गोपाल को एक परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं। आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को कैसे प्रसन्न करें-
लड्डू गोपाल को रोजाना चार बार भोग लगाना चाहिए। उन्हें भोग में माखन-मिश्री, खीर और हलवे का भोग लगा सकते हैं। लड्डू गोपाल जी को माखन सबसे प्रिय होता है।
लड्डू गोपाल को स्नान कराने के बाद उन्हें एक बच्चे की तरह तैयार करना चाहिए। साथ ही, प्रतिदिन उनके कपडे़ बदले।
जब-जब लड्डू गोपाल को भोग लगाएं तब-तब उनकी आरती करें। दिन में चार बार आरती जरूर करें।
लड्डू गोपाल को एक बच्चे की तरह झूला झुलाएं और लोरी गाते हुए सुलाना चाहिए। साथ ही, बाल गोपाल को सुलाने के बाद ही सोना चाहिए।
बाल गोपाल को कभी-भी घर में अकेले नहीं छोड़ना चाहिए। घर से बाहर जाएं तो उन्हें भी साथ ले जाएं
लड्डू गोपाल का ख्याल वैसे रखना चाहिए जैसे एक छोटे बच्चे का रखा जाता है। साथ ही, उन्हें कभी-भी नहीम भूलना चाहिए।
ऐसे लड्डू गोपाल को प्रसन्न करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM