शिवजी को प्रसन्न करने के अचूक उपाय क्या है?


By Shivansh Shekhar03, May 2024 03:30 PMnaidunia.com

महादेव की महिमा

हिंदू धर्म में भगवान शिव को सबसे ज्यादा ताकतवर देवता माना गया है। उनकी पूजा में कभी भी कोई गलती नहीं कर सकते हैं। कई सारे नियम भी बनाए गए हैं, आइए उसके बारे में जानते हैं।

पूजा की विधि

पूरे नियमानुसार से शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं, फिर पूजन करें और भोलेनाथ को बेलपत्र, भस्म, भांग, धतूरा और पुष्प अर्पित करें।

शिवलिंग पर जल

मान्यताओं के मुताबिक सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से भोले बाबा बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए सोमवार के दिन शिवलिंग का अभिषेक जरूर करें।

पूजा में रुद्राक्ष

ऐसी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति पंचमुखी मनका या फिर इससे बनी माला शिवलिंग या शिवजी की मूर्ति पर चढ़ाता है तो उस पर महादेव की कृपा हाेती है।

सोमवार के दिन

भगवान भोलेनाथ के सामने घी का दीया जलाने या शिव चालीसा या शिव स्तुति का पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

शहद करें अर्पित

ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से भी भोले बाबा बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि भोले बाबा के आशीर्वाद से व्यक्ति का वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है।

जलाभिषेक करना न भूलें

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवलिंग के पूजन में दूध, दही, शहद आदि अवश्य चढ़ाएं। इसी प्रकार पूजा के अंत में जलाभिषेक करना न भूलें।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी की जड़ से करोड़पति कैसे बनेंगे? जानें उपाय