तुलसी की जड़ से करोड़पति कैसे बनेंगे? जानें उपाय


By Shivansh Shekhar03, May 2024 02:35 PMnaidunia.com

तुलसी का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का महत्त्व काफी ज्यादा होता है। तुलसी का पूजन करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।

पैसों की किल्लत

ऐसी मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे का पूजन नियम से होता है उस घर में कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

क्या हैं उपाय?

वास्तु शास्त्र में तुलसी से जुड़े कुछ लाभकारी उपायों के बारे में बताया गया है, जिन्हें करने से सभी संकट दूर होते हैं।

जड़ से लाभ

वास्तु नियम के अनुसार, यदि आप या आपके घर वाले आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो सुखी तुलसी की जड़ घर के मुख्य द्वार पर बांध दें।

धन की देवी प्रसन्न

वास्तु शास्त्र में यह बताया गया है कि जो इंसान ऐसा करता है, उसके घर या घर वालों के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

नकारात्मकता दूर

ऐसी मान्यता है कि यदि मुख्य द्वार पर तुलसी की जड़ बांध दें, तो नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश घर में नहीं होता है। वास्तु दोष दूर होता है।

क्या करना होगा?

यह उपाय करने के लिए सुखी तुलसी की जड़ लेकर एक लाल कपड़े में चावल के साथ बांध लें। इसके बाद जड़ और बाकी चीजों को लाल रंग के कलावे में लपेटकर द्वार पर बांध दें।

साकारात्मक ऊर्जा

ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आंगन में सुख-शांति बनी रहती है। घर में हमेशा धन-दौलत रहती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कालीमिर्च के इन उपायों से दूर होगी हर परेशानी