सावन का महीना बेहद ही पावन और फलदाई माना जाता है। इस महीने भगवान शिव जी को पूजा करने से सारे दुख और कष्ट का नाश होता है।
आइए आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे करने से भगवान शिव जी प्रसन्न होते हैं। साथ ही ढ़ेरों धन भी देते हैं।
सावन के महीने में बाबा भोलेनाथ पर गंगाजल चढ़ाने से वो काफी ज्यादा खुश होते हैं। ऐसा करने से आपके सारे दुखों का नाश होता है।
बेलपत्र भगवान शिव को अति प्रिय चीजों में से एक है। बेलपत्र को यदि आप पूरे सावन के सोमवार पर शिव जी पर अर्पित करते हैं, तो यह फलदाई हो सकता है।
शिव जी की पूजा में धतूरा का भी काफी ज्यादा महत्व होता है। यदि आप इसे भगवान पर चढ़ाते हैं, तो इससे आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
रुद्राक्ष भी शंकर भगवान का एक प्रिय चीज है। इसे महादेव का अंश माना जाता है। ऐसे में सावन के महीने में इसका प्रयोग शुभ होता है।
भांग खाना बाबा भोलेनाथ को काफी ज्यादा पसंद है। भगवान शिव जी पर भांग को सावन के महीने में औषधि के रूप में चढ़ाया जाता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।