ज्येष्ठ माह में सूर्यदेव को कैसे प्रसन्न करें?


By Ayushi Singh17, May 2025 02:45 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व है और इस महीने में सूर्यदेव की पूजा करने से जीवन में कई लाभ मिलते  हैं। आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ माह में सूर्यदेव को कैसे प्रसन्न करें-

सूर्यदेव की पूजा करें

ज्येष्ठ माह  में सूर्य अपनी प्रचंड ऊर्जा से भरे होते हैं और इस माह में सूर्य देव की विशेष रुप से पूजा करनी चाहिए।

सूर्यदेव को जल अर्पित करें

ज्येष्ठ माह नियमित रूप से सूर्य देव को जल अर्पित करें। ऐसा करने से भक्तों पर उनकी हमेशा कृपा बनी रहती है।

मिलती है मानसिक शांति

माना जाता है कि सूर्यदेव को रोजाना जल अर्पित करने से परिवार के सदस्यों को मानसिक शांति मिलती है और तनाव दूर होता है।

आरोग्य की प्राप्ति

सूर्य देव को ज्येष्ठ माह में जल देने से आरोग्य की प्राप्ति के योग बनते हैं। साथ ही, सूर्यदेव अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं।

सूर्य ग्रह होता है मजबूत

सूर्य देव को ज्येष्ठ माह में जल देने से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है और इससे जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

 रविवार के दिन

ज्येष्ठ माह के रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा और व्रत रखने से बीमारियों से राहत मिलती है। साथ ही, शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठ माह में सूर्यदेव को ऐसे प्रसन्न करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

तुलसी के पौधे में नारियल का पानी अर्पित करने से क्या होता है?