हिंदू धर्म में नाग देवता को भगवान शिव के गले का हार माना जाता है। शिव जी के जुड़ाव होने के कारण नाग देवता की पूजा का पर्व हर साल श्रावण मास में ही मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि नाग देवता को कैसे खुश करें-
इस दिन पूजन में पुष्प, कुंकू, अक्षत आदि लेकर घी से बने नाग की पूजा कर दाल-बाटी, लड्डू-चूरमे का भोग लगाएं और मन से प्रार्थना करें।
नाग देवता के सामने अपने मन की कहें और जो भी काम में बाधा आ रही है वह दूर हो सके। इस तरह पूजा-अर्चना करें।
इस दिन नाग देवता पर दूध चढ़ाने से सभी तरह की परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस दिन नाग देवता की पूजा के बाद भोग लगाना चाहिए, भोग में दूध, दही, और फल आदि अर्पित कर सकते हैं।
पूजा के दौरान नाग देवता के मंत्रों का जाप करें,
इस दिन चांदी के नाग-नागिन के जोड़े भगवान शिव को चढ़ाएं और उसे किसी बहते हुए जल में प्रवाहित करें। ऐसा करने से नाग देवता के साथ शिव जी प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
इन कारणों से नाग देवता को खुश कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM