अजवाइन सेहत के लिए काफी कारगर माना जाता है। आइए जानते हैं कि अजवाइन के पानी को पीने से कैसे शरीर का वजन कम हो सकता है।
अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अजवाइन का पानी साल्मोनेला और ई कोलाई जैसे बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है।
वजन कम करने के लिए रोज सुबह-सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी को पीना चाहिए। खाली पेट पीना फायदेमंद होता है।
अगर कोई व्यक्ति रोजाना खाली पेट अजवाइन के पानी को पिएं, तो वजन कम होने के साथ ही मोटापे से भी निजात पा सकता है।
अगर व्यक्ति जल्दी वजन घटाने के चक्कर में अजवाइन का पानी ज्यादा पीता है, तो नुकसानदायक हो सकता है इसलिए 1 गिलास से अधिक सेवन न करें।
अजवाइन के पानी को बनाने के लिए रात में अजवाइन को पानी में भिगोकर छोड़े दें और सुबह फिर उस पानी को हल्का गर्म करें और छान के उसका पानी पिएं।
इस घरेलू नुस्खों आप कम से कम 30 दिन तक करें। 30 दिनों बाद आपको अंतर दिखाई देने लगेगा।