शरीर में गंदगी जमा होने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आप घर पर डिटॉक्स वाटर बना सकते हैं, जो शरीर को साफ करने में मदद कर सकता है।
जिस तरह घर की सफाई जरूरी होती है, वैसे ही शरीर की सफाई करना भी जरूरी है। इसलिए, डिटॉक्स वाटर का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
घर पर डिटॉक्स पानी बनाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह मीठा होने के साथ खून को साफ करने में मदद कर सकता है।
डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए नींबू मिलाएं। यह स्वाद में खट्टा होने के साथ विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो खून साफ करने में मदद करता है।
हल्दी न केवल स्वाद बढ़ाने के काम आता है, बल्कि यह शरीर को साफ करने में भी मददगार है। यह सूजन कम करने और संक्रमण से बचाव करता है।
घर पर डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए 1 गिलास पानी में आधा चम्मच हल्दी और नींबू रस लें, फिर इसे ठीक से मिलाएं और डिटॉक्स वॉटर तैयार हो गया।
अगर आपको हल्दी, नींबू और गुड़ के सेवन से किसी तरह की समस्या या एलर्जी की शिकायत है, तो इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com