सर्द हवाओं से बाल लगे है झड़ने, अपनाएं ये प्राकृतिक तरीके


By Prakhar Pandey20, Dec 2023 05:31 PMnaidunia.com

बालों का गिरना

ठंड के मौसम में बालों का गिरना आम बात होती है। आइए जानते है सर्द हवाओं से झड़ने वाले बालों को कैसे नेचुरल तरीके से ठीक किया जा सकता है?

शरीर की नमी

सर्दियों में शरीर की नमी को सर्द हवाएं सुखा देती है। ऐसे में स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं का होना लाजमी है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए उपाय करने की जरूरत होता है।

न्यूट्रिएंट्स की कमी

मौसम में बदलाव के बजाय असली वजह बालों के झड़ने की न्यूट्रिएंट्स की कमी भी होती है। कई कारणों की वजह से सीजन के साथ बाल टूटने लगते है। बाल झड़ने की वजहों में डैंड्रफ, बोरिंग वॉटर आदि भी वजह होते है।

गुड़हल का फूल और नारियल तेल

गुड़हल के फूल का पेस्ट बनाकर उसमें नारियल का तेल मिला लें। गुड़हल को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, नारियल का तेल भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश

इस मिक्सचर को 1 से 2 घंटे तक बालों पर अप्लाई करके रखें। 1-2 घंटे बाद इस पेस्ट को धोने के लिए माइल्ड शैंपू से धो लें। इस उपाय को नियमित करने से झड़ते बालों से छुटकारा मिलता है।

लहसुन और प्याज

प्याज कद्दूकस करके उसका रस निकालकर बालों पर लगाए। 1 घंटे बाद बालों को धो लें। इसके अलावा लहसुन का रस निकालकर बालों और स्कैल्प पर लगाएं। हफ्ते में दो बार इसे करने से आराम मिलेगा।

अंडा और जैतून का तेल

अंडे के सफेद भाग को जैतून के तेल के साथ मिलाकर न लगाएं। एक घंटे तक इसे बालों में लगाए रखें। घंटे भर बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।

पोषक तत्व

इस पेस्ट को बालों पर लगाने से बालों के जड़ो को सुरक्षा और मजबूत मिलेगी। यह पेस्ट आपके बालों की जड़ो को पोषक तत्वों से भर देगा। इन उपायों को करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह अवश्य ले लें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 3 नुस्खों से तुरंत चमक जाएंगे पीले दांत