सर्दियों का मौसम आते ही तुलसी के पौधे सूखने या खराब होने लगते हैं। अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है, जिसे सर्दियों में आप हरा भरा रखना चाहते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं-
सर्दियों के महीने में धूप की कमी होती है। इसलिए, तुलसी के पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां कम से कम 4-5 घंटे की धूप जरूर आती हो।
सर्दियों के मौसम में मिट्टी जल्दी नहीं सूखती है। इसलिए, तुलसी के पौधे में ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें जो हल्की और पानी कम रोकती हो।
आमतौर पर तुलसी ठंडी हवाओं को सहन नहीं कर पाती है। ऐसे में इसे घर के अंदर या ऐसी जगह रखें, जहां ठंडी हवा या शीत कम आती हो।
सर्दियों के मौसम में ज्यादा पानी देने से तुलसी की जड़ें सड़ सकती हैं। इसी वजह से हमेशा मिट्टी सूखी दिखाई देने पर ही पानी डालें।
तुलसी के पौधे को रात के समय ठंडी हवाओं और शीत से बचाने के लिए किसी कपड़े से ढ़क सकते हैं, लेकिन लाल कपड़े से ढ़कना सही माना जाता है।
तुलसी के पौधे को सूखने या मुरझाने से बचाने के लिए हमेशा इसकी पुरानी पत्तियों को हटाते रहें, ताकि नई पत्तियों को आने में मदद मिले।
सर्दियों में तुलसी के पौधे को हरा-भरा रखने के लिए समय पर खाद डालें, क्योंकि इसी समय पौधों को पोषण की खास जरूरत होती है।
इन टिप्स को फॉलो कर तुलसी के पौधे को सर्दियों में हरा भरा रख सकते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com