घर से जादू टोना कैसे दूर करें?


By Ayushi Singh19, Jun 2024 02:41 PMnaidunia.com

अक्सर लोग दूसरों के जीवन की खुशियां देखकर जलने लगते हैं और उनके जीवन में कलह पैदा करने के लिए तरह-तरह के टोटके करवाते हैं। आइए जानते हैं कि इनसे कैसे बचा सकता है?

पत्तियों का उपाय

घर से जादू-टोना कम करने के लिए उपायों की तलाश में है, तो सबसे पहला उपाय बहुत आसान है। आप नीम, बबूल और आम में से किसी एक पेड़ की पत्तियों को घर के दरवाजे पर लगाएं।

भोजन का उपाय

टोटको की वजह से घर की शांति भंग हो जाती है। इसे दूर करने के लिए अमावस्‍या के दिन एक ब्राह्मण को भोजन अवश्य कराएं।

नींबू-मिर्च का उपाय

शनिवार के दिन अपने घर के बाहर काले घागे में नींबू-मिर्च को बांध कर लटकाएं। इससे भी कुछ ही दिनों में जादू-टोने का असर कम होने लगता है।

दान का उपाय

दान से भी टोने के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शुक्रवार के दिन चीटी को आटा जरूर खिलाएं। साथ ही, शनिवार को काले चीजों का दान जरूर करें।

हनुमानजी का ध्यान

भूत-प्रेत और काले जादू को दूर करने के लिए भी हमेशा हनुमान जी को याद करने के लिए कहा जाता है। इसलिए, हर मंगलवार को हनुमान चालीसा जरुर पढ़ें। साथ ही, मंदिर में दीपक भी जलाएं।

पानी का उपाय

अपने घर के बाहर, सीढ़ी और छत पर पानी का छिड़काव करें। ऐसे करने से टोटके का प्रभाव नहीं पड़ता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

इन 6 उपायों से टोटको से बचा जा सकता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जलाएं इस तेल का दीपक, भर जाएगी पैसों से तिजोरी