इन उपायों से नवग्रह होंगे मजबूत, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता


By Amrendra Kumar Yadav23, Jun 2024 08:52 AMnaidunia.com

नौ ग्रहों का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का अत्यधिक महत्व है। इन ग्रहों का शुभ प्रभाव होने पर व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। वहीं इनकी स्थिति कमजोर होने से परेशानी होती है।

बार-बार होते हैं असफल

कुंडली में नवग्रहों के कमजोर होने से कार्यों में बार-बार असफलता मिलती है। इस वजह से लोग हीन भावना का शिकार होते हैं।

धन संबंधी परेशानी का सामना

नव ग्रहों के कमजोर होने से धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुंडली में नव ग्रहों को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए।

नवग्रह स्तोत्र का करें पाठ

अगर कुंडली में नवग्रह दोष है तो इससे छुटकारा पाने के लिए नवग्रह स्तोत्र का पाठ करें। यह उपाय लगातार 40 दिनों तक करें।

रोजाना 1 माला का करें जाप

नवग्रह को मजबूत करने के लिए रोजाना इस स्तोत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इस स्तोत्र का पाठ करने से ग्रहों की पीड़ा से राहत मिलती है।

शनि की ढैय्या और साढेसाती से छुटकारा

नवग्रह स्तोत्र का पाठ करने से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही नकारात्मक विचारों से भी छुटकारा मिलता है।

रोजाना सूर्य को दें जल

नवग्रहों को मजबूत करने के लिए सूर्य देव को रोजाना जल अर्पित करें। यह उपाय करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। सूर्य की मजबूती से कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

शुक्र को करें मजबूत

वहीं शुक्र देव को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करें। शुक्र देव के मजबूत होने से कार्यों में बाधाएं नहीं आती हैं और खुशहाली आती है।

ये उपाय करने से कुंडली में नवग्रह मजबूत होते हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

16 जुलाई को ग्रहों के राजा करेंगे गोचर, 3 राशियां का आएगा गोल्डन टाइम