लो ब्लड प्रेशर होने पर लोग दवाइयों का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, इनके कई तरह के साइड इफेक्ट भी होते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, एक स्वस्थ आदमी का ब्लड प्रेशर आमतौर पर 120/80 mmHg होना चाहिए। जब यह 90/60 mmHg होता है तो लो ब्लड प्रेशर कहलाता है।
इसके चलते इंसान को सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, थकान और कमजोरी के लक्षण लगने लगते हैं जिसकी वजह से जीवन खतरे में पड़ सकती है।
इस समस्या का इलाज अगर जल्द नहीं किया गया, तो यह हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। हालांकि, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल भी किया जा सकता है।
आज हम आपको लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए 3 खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आप इस बीमारी से मुक्त हो सकते हैं।
आज हम आपको लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए 3 खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आप इस बीमारी से मुक्त हो सकते हैं।
लो बीपी को कंट्रोल करने के लिए किशमिश का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात में 4-5 किशमिश को भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट में उसका सेवन करें।
लो बीपी को काबू करने के लिए अश्वगंधा भी अच्छा विकल्प है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं।
जिन्हें लो बीपी की बीमारी है उनके लिए तुलसी के पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें पोटैशियम, विटामिन सी होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।