तोतलापन की समस्या होना कोई बड़ी बात नहीं होती है। हालांकि, अक्सर तुतलापन से लोगों का कॉन्फिडेंस काफी डाउन हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे तुतलापन दूर करने के घरेलू उपायों के बारे में।
अगर आप मन में किताबें या अखबार पढ़ते है तो यह ठीक नहीं होता है। तुतलापन से छुटकारा पाने के लिए किताब या अखबार को बोल-बोल कर पढ़े।
कहीं भी बोलने से पहले ज्यादा परेशान होने के बजाय मन को शांत करें और बोलने से पहले ज्यादा न सोचें। मन को शांत रखने से आप अपने तुतलापन पर काबू पा सकती है।
ज्यादा तेज बोलने से आपका तुतलापन आपको शब्दों में आएगा ही। ऐसे में धीरे-धीरे बोलने की आदत डालें और इस आदत से पीछे छुड़ाने के लिए आप शीशे में देखकर भी प्रैक्टिस कर सकते है।
बोलने से पहले खुद को तैयार करें, प्रैक्टिस करें और लगे कि आप फिर जुबान से फिसल रहें हैं तो बॉडी लैंग्वेज का भी सहारा ले सकते हैं।
विटामिन सी से भरपूर आंवला आपके हकलाने और तुतलाने की समस्या दूर हो सकती है। 1 चम्मच आंवले के पाउडर को गाय के घी में मिलाकर खाने से फायदा होगा।
सोंठ खाने से मेमोरी बूस्ट होती है और ब्रेन फंक्शन भी अच्छे से काम करते है। यह स्ट्रेस कम करने से लेकर बच्चों में हकलाने और तुतलाने की समस्या को कम करती है।
जीवन में कॉन्फिडेंट होना बेहद जरूरी होता है। अगर आप यह ठान लें कि आप ठहर कर बिना तुतलाएं बोलेंगे तो इस समस्या को दूर करना मुश्किल काम नहीं है।