शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं जिसमें एक लो डिफिशिएंसी और दूसरा हाई डिफिशिएंसी कोलेस्ट्रॉल होता है। दोनों ही काफी खतरनाक माना जाता है।
ग्रीन टी कई मामलों में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यदि आप कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं तो ग्रीन टी का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो धमनियों के भीतर मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है।
कई शोधों में इस बात का खुलासा हुआ है कि ग्रीन टी LDL कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती है। साथ ही यह धमनियों से इसे बाहर करता है।
ग्रीन टी का सेवन यदि आप निरंतर करते हैं तो यह आपके शरीर में से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है।
साथ ही ग्रीन टी आपके बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर करके आपको फिट बनाता है और आप अच्छा महसूस करते हैं। इसे पीने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ग्रीन टी में ऐसे रसायन पाए जाते हैं जो कि रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं। साथ ही ग्रीन टी रक्तचाप को कंट्रोल करने का काम भी करता है। यदि आप इस समस्या से परेशान हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
गंदे कोलेस्ट्रॉल को इस टिप की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ